प्री-इंगेजमेंट पार्टी प्रियंका के घर पर, इनवाइट हैं कुछ खास लोग

8/18/2018 11:04:40 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ 18 अगस्त यानि कल सगाई करने वाली हैं। दरअसल, निक अपने परिवार के साथ भारत आ गए हैं। उनकी एयरपोर्ट पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। निक को रिसीव करने खुद प्रियंका पहुंचीं और पूरा परिवार प्रियंका के जुहू के बंगले की ओर रवाना हो गया।

हाल ही में अब खबरें हैं कि प्रियंका आज प्री-इंगेजमेंट पार्टी का आयोजन करने वाली हैं। सूत्रों के मुताबिक पार्टी में खास लोगों को ही इनवाइट किया गया है। 

बता दें कि प्रियंका की कुछ दिन पहले एक वीडियो सामने आई थी, जिसमें वह मीडिया कैमरे से बचने के लिए एयरपोर्ट से निकलने से पहले रिंग को उतारकर जेब में रख लिया था। वहीं हाल ही में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में नजर आई थीं। इस पार्टी में सभी की नजरें उनके हाथ पर जाकर टिकी जिसमें उन्होंने अंगूठी पहन रखी थी। वैसे प्रियंका की शादी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। 

Neha