सगाई से पहले निक-प्रियंका पहुंचे डिनर करने, वहीं परिवार ने किया GET TOGETHER

8/18/2018 11:05:49 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ आज सगाई करने जा रही है। निक कल अपने माता-पिता के साथ मुंबई पहुंचे। हाल ही में दोनों की डिनर डेट की तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें दोनों एक- दूसरे का हाथ थामें नजर आ रहे हैं।

 

वहीं निक और प्रियंका की फैमिली ने घर पर एक खास पार्टी का आयोजन किया । सूत्रों के मुताबिक पार्टी में सिर्फ घर के सदस्य ही शामिल थे। 

 

 

बता दें कि रात को ठीक 10 बजे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपने परिवार के साथ घर से निकले और ठीक 15 मिनट की दूरी पर जे डब्लू मैरियट होटल में डिनर करने पहुंचे। इस दौरान प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा बेटे सिद्धार्थ के साथ होटल का बंदोबस्त देखने पहुंची।

 

इसके अलावा खबरें आ रही हैं कि दोनों साल 2018 में अक्टूबर के महीने में शादी कर सकते हैं। प्रियंका की बात करें तो वह अपनी शादी को पारंपरिक रखना चाहती हैं। यह भी बताया गया कि शादी हिन्दू धर्म के रीति रिवाजों से होगी। 

Neha