जहां मूछों में बेहद डैशिंग दिखे निक, वहीं पिंक लुक में मंगेतर के आगे फीकी पड़ी प्रियंका

9/14/2018 2:58:59 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मंगेतर निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में हैं। आए दिन निक के साथ प्रियंका की दमदार की दमदार केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 

 

हाल ही में एक बार फिर से दोनों की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में प्रियंका पिंक कलर का जंपसूट पहने नजर आ रही हैं।वहीं निक शर्ट-पैंट के साथ डेनिम जैकेट पहने और डैशिंग लग रहे हैं।

 

 

 

तस्वीरों की खास बात तो निक की मूंछे हैं। अपनी कार से बाहर निकलते वक्त प्रियंका के साथ निक की इन तस्वीरों में उनका मेकओवर को देख कर आप दंग रह जाएंगे।

 

 

 

इस दौरान दोनों के साथ उनके एक करीबी दोस्त और हॉलीवुड प्रोड्यूसर ब्रायन ग्रेजर भी हैं। प्र‍ियंका-न‍िक की जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते हैं। 

 

 

बता दें कि दोनों की सगाई 18 अगस्त को हुई थी। इस ग्रैंड फंक्शन की कई तस्वीरें सामने आई थी जिसमें रोका सेरेमनी और पार्टी की फोटो शामिल थी। खबरों की मानें तो इन दोनों कपल की शादी इसी साल अक्टूबर में हो सकती है।

 

 

हालांकि शादी की तारीख को लेकर प्रियंका और निक ने अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है। 

 

 

 

 

 

 

 

Neha