Pics: वेडिंग रिसेप्शन पर गज़ब अंदाज में दिखें प्रियंका और निक, सामने आईं ये तस्वीरें

12/20/2018 8:58:33 AM

मुंबईः प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर में बीते 2 दिसंबर को शादी की। इसके बाद प्रियंका ने दिल्ली में अपनी शादी के बाद एक जश्न रखा। उन्होंने दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन दिया। इस रिसेप्शन में पीएम मोदी भी शरीक हुए। इसके बाद जब प्रियंका मुंबई लौटीं तो किसी भी तरह की सुगबुगाहट नहीं थी कि प्रियंका और निक अपनी शादी का रिसेप्शन मुंबई में देंगी या नहीं।

लेकिन अब प्रियंका चोपड़ा अपने करीबियों के लिए आज यानी की 19 दिसंबर को एक वेडिंग रिसेप्शन दे रहे हैं।

खबरों के अनुसार, ये रिसेप्शन मुंबई के JW MARIOTT में हो रही है।

वहीं बॉलीवुड सितारों के लिए रिसेप्शन का आयोजन 20 दिसंबर को किया गया है। जो कि मुंबई के होटल ताज लैंड्स में है।


बता दें कि प्रियंका ने 11 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनस से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस शादी की थी।।

1 और 2 दिसंबर को शादी की रस्‍में दो अलग अलग रीति रिवाज से हुई थीं।

पहले दोनों सितारे क्रिश्चयन रिवाज से हमसफर बने थे और बाद में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी का कार्यक्रम पूरे 4 दिन चला था। प्र‍ियंका और निक के करीब 200 मेहमान जोधपुर ही पहुंचे थे। 

Pawan Insha