पिया घर आयाः महीनों बाद निक जोनस से मिल आया प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर नूर, पति को बाहों में लेकर लुटाया प्यार

8/4/2021 3:28:36 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की केमिस्ट्री को फैंस को पसंद करते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने पति को लेकर कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। बीते कई महीनों से पीसी और निक एक-दूसरे से दूर थे और एक-दूसरे को काफी मिस कर रहे थे। वहीं, अब हाल ही में प्रियंका के पति उनके पास पहुंच गए है, जिसे घर देखकर एक्ट्रेस बेहद खुश हैं। इसे लेकर उन्होंने निक संग एक तस्वीर शेयर कर अपनी खुशी बयां की है।

 


प्रियंका ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस अपने पति निक को कसकर बाहों में लिए नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे की मुस्कान देखने लायक है। दोनों की तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि कपल बरसों बाद मिला है।


View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- वो घर आ गए। फैंस कपल की इस रोमांटिक तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 1 दिसंबर 2018 में शादी रचाई थी। अब दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं। दोनों अक्सर अपने रोमांटिक अंदाज की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।
 

Content Writer

suman prajapati