मैंचिंग आउटफिट में दिखे प्रियंका-निक, हाथों में हाथ डाले रोमांटिक तस्वीरें आई सामने

10/25/2018 6:31:35 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। बीती रात प्रियंका मंगेतर निक के साथ स्पॉट हुईं। इस दौरान दोनों एक दूसरे का हाथ थामें हुए नजर आए। 

इस दौरान प्रियंका और निक येलो और ग्रे कलर की मैचिंग आउटफिट पहने हुए काफी कूल अंदाज में नजर आए।

इस क्यूट कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। प्रियंका और निक की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। 

बता दें कि प्रियंका और निक इसी साल दिसंबर में शादी करने वाले हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नही आई है।

खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक इसी साल दिसंबर की 2 तारीख को राजस्थान के जोधपुर में शादी करेंगे। 


 

Neha