पति निक का हाथ थाम डिनर डेट पर पहुंची प्रियंका, ग्लैमरस तस्वीरें आई सामने

1/24/2019 3:47:49 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। यह तस्वीरें लॉस एंजल्स की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने पति निक जोनस संग नजर आ रही हैं। इस दौरान पीसी ने डेनिम जींस के साथ व्हाइट टॉप के उपर यैलो लॉन्ग कोट पहना हुआ था।

 

 

वहीं निक ने डेनिम जींस, टी-शर्ट और जैकेट में काफी कूल लग रहे थे। इस समय दोनों ने व्हाइट कलर के शूट वियर किए हुए थे। जानकारी के लिए बता दें कि एक-दूसरे का हाथ थाम ये जोड़ा डिनर डेट के लिए गया था। तस्वीरों में दोनों की लव कैमिस्ट्री साफ नजर आ रही थी।   

 

 

दो रीति-रिवाज से हुई थी निकयंका की शादी

प्रियंका ने बीते साल अमेरिकन सिंगर निक संग शादी रचाई थी। दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी की। शादी में उनके परिवार समेत 80 सदस्य शामिल हुए।

 

 


वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' कर रही हैं। इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग प्रियंका शादी से पहले ही कर चुकी थी। फिल्म का निर्देशन सोनाली बोस कर रही हैं। फिल्म की बात करें तो ये फिल्म आयशा चौधरी की बायोपिक है।

 

Konika