बॉयफ्रेंड निक और फैमिली के साथ गोवा में लंच करती नजर आई प्रियंका, तस्वीरें वायरल

6/26/2018 10:33:27 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा काफी समय से निक जोनस के साथ अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। प्रियंका कुछ दिन पहले ही निक को भारत लेकर आई हैं। हाल ही में प्रियंका बाॅयफ्रेंड और फैमिली के साथ गोवा के लिए रवाना हुई हैं। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीर में प्रियंका, निक, परिणीती और अपने दोस्तों के साथ लंच करती दिख रही हैं। यह तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है।

 

 

इससे पहले प्रियंका का एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ, जिसमें वह अपनी कजिन परिणीती के साथ 'टिप टिप बरसा पानी..' गाने पर झूमती और मस्ती करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

 

 

बता दें प्रियंका के एक करीबी का कहना है कि प्रियंका के पास शादी करने का समय नही है। दूसरी ओर खबरों की मानें तो वे इसी महीने सगाई कर सकते हैं। बाकि ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि आखिर शादी होती है या थोड़ा और इंतजार।

गौरतलब है कि इससे पहले प्रियंका और निक डिनर डेट पर स्पॉट हुए थे। निक एक अमेरिकी सिंगर हैं। दोनों की मुलाकात शो ‘क्वांटिको’ के सेट पर हुई। पिछले साल पहली बार ये दोनों मेट गाला इवेंट में रेड कार्पेट पर पब्लिकली साथ नज़र आए। प्रियंका जल्द ही फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में उनके साथ सलमान खान प्रियंका जल्द ही फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में उनके साथ सलमान खान और दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में दिखेंगे।

Punjab Kesari