न्यूयॉर्क में रेस्टोरेंट की ओपनिंग से पहले प्रियंका चोपड़ा ने की गणपति पूजा, पति निक का भी दिखा देसी अंदाज

3/24/2021 3:33:48 PM

मुंबई. बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने देसी अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से प्रियंका न्यूयॉर्क में भारतीय रेस्टोरेंट खोलने को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उन्होंने रेस्टोरेंट के खोलने से पहले पूरे रीति रिवाजों के साथ पूजा की, जिसकी तस्वीरें  इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


रेस्टोरेंट की ओपनिंग से पहले प्रियंका ने पति निक जोनस संग गणपति पूजा की, जिसमें, रेस्तरां से जुड़े अन्य लोग भी नजर आए। पूजा के दौरान पंडित ने मंत्र पढ़े गए और चढ़ावे में डॉलर चढ़ाया गया।

PunjabKesari
 


पूजा की तस्वीरें प्रियंका के दोस्त और रेस्टोरेंट पार्टनर मनीष गोयल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'सोना (SONA) में आज सुबह हमने एक छोटी सी पूजा रखवाई। हम पहले महमानों को बहुत जल्दी देखने वाले हैं। मेरे और प्रियंका के लिए यह बहुत जरूरी था कि हम रेस्तरां को ऑफिशियल रूप से खोलने से पहले पूजा कराएं।'

PunjabKesari


उन्होंने आगे लिखा- 'आज की सुबह इसलिए भी ज्यादा पवित्र थी क्योंकि सितंबर 2019 को भी हमने यहां निर्माण शुरू करने से पहले ऐसी ही पूजा करवाई थी ताकि भगवान का आशीर्वाद यहां मिले। उस वक्त हमने सोचा था कि 2020 की गर्मियों तक रेस्तरां खोल लेंगे। हमें पता नहीं था कि 2020 हमारे लिए क्या लेकर आएगा। उस पहले आशीर्वाद के प्रति मैं आभारी हूं जिसने हमें सही दिशा दिखाई और हमारे प्रोजेक्ट को जिंदा रखा। अब सोना तैयार है। मैं सभी की शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हूं।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maneesh K. Goyal (@maneeshkgoyal)

बता दें इससे पहले प्रियंका ने न्यूयॉर्क में भारतीय रेस्टोरेंट खोलने की घोषणा करते हुए भी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वो पति निक और बाकी लोगों के साथ मुहुर्त पूजा करती नजर आईं थी।

 

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News