मंगेतर निक की बाहों में खोई हुई नजर आईं प्रियंका, फैमिली के साथ किया US ओपन एंजॉय

9/5/2018 12:33:17 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मंगेतर निक जोनस के साथ न्यूयॉर्क में चल रहे यूएस ओपन को एंजॉय करते तस्वीरें सामने आई हैं। हाल ही में प्रियंका ने कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। 

तस्वीरें शेयर करते प्रियंका ने लिखा कि  It’s a #famjam at the #usopen 💋🎉❤️@nickjonas @sophiet @joejonas @madhumalati।

इस दौरान प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा और निक के साथ उनके भाई जो जोनस और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर साथ नजर आए।

इस दौरान निक और प्रियंका एक दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक अमेरिका के हवाई देश में हो सकती है। हालांकि, प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा ने कहा है कि मैं अपनी सोच को उस पर कभी थोपना नहीं चाहती, लेकिन मैं एक ट्रेडिशनल वेडिंग चाहती हूं।

प्र‍ियंका-न‍िक की जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका वहां पर निक के भाई की शादी में शरीक होंगी और इसके बाद ही वापिस आएंगी। 

Neha