गाने में बिना पैंट के प्रियंका और निक ने किया डांस, यूजर बोलें- 'ए रिस्की बिजनेस कपल'

1/19/2020 7:04:58 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनीं हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ट्रेंडिंग कपल में से एक हैं। प्रियंका और निक जोनस का एक वीडियो सॉन्ग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों बिना पैंट के नज़र आ रहे हैं। वीडियो में इन दोनों की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

दोनों ने ही व्हाइट शर्ट और जुराबें पहन रखी है। इस वीडियो में प्रियंका काफी ग्लैमरस लग रहीं हैं। यह गाना 1980 के ‘व्हाट ए मैन गोटा डू’ का दूसरा वर्जन है। जहां एक तरफ इस गाने में प्रियंका और निक की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर इस गानें को लेकर दोनों का सोशल मीडिया पर काफी मज़ाक भी बनाया जा रहा है। एक यूजर ने तो दोनों को एक रिस्की बिजनेस कपल तक कह डाला।


एक यूजर ने तो दोनों को एक रिस्की बिजनस कपल तक कह डाला। आप देखें इस वीडियो को लेकर कैसा रहा ट्वीटर पर लोगों का रिएक्शन।

 

वहीं बात अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की करें तो हाल ही में फिल्म 'द स्काई इस पिंक' में नजर आईं एक्ट्रेस अमेजन स्टूडियो की सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा के साथ 'बॉडीगार्ड' फेम एक्टर रिचर्ड मैडन भी नजर आएंगे।

इन दोनों की शादी को लगभग एक साल से ज्यादा हो गया है, लेकिन इन दोनों के बीच का प्यार कम होने का नाम ही नहीं लेता है। दोनों ही जैसे एक जिस्म दो जान हैं जो एक-दूसरे के साथ हर जगह जाते हैं। दोनों का यही प्यार लोगों को खूब पसंद आता है।

 

Pawan Insha