3 Years of Togetherness: थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर प्रियंका निक ने एक-दूजे पर लुटाया प्यार, बीच किनारे कोजी हुआ कपल

7/20/2021 11:02:10 AM

मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा और उनके सिंगर पति निक जोनस बी-टाउन इंडस्ट्री के हाॅट कपल्स में से एक हैं। प्रियंका और निक एक-दूजे से प्यार का इजहार करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। फैंस के बीच ये कपल निकयंका के नाम से फेमस हैं।

कपल की तस्वीरें आते ही चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में निकयंका के इस खूबसूरत रिश्ते को 3 साल हुए। इस मौके पर प्रियंका और निक ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। ये तस्वीरें जुलाई 18 के दौरान की हैं। इस दौरान दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है।

प्रियंका द्वारा शेयर की तस्वीर में निक और प्रियंका एक-दूजे का हाथ थामें नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे आपने सामने एक-दूसरे से टच कर रहे हैं। तस्वीर में प्रियंका अपनी रिंग भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस तस्वीर के साथ पीसी ने लिखा-'मेरा सब कुछ, आज 3 साल हो गए. एक ही समय में लगता है मानो बस कल की ही बात हो, वहीं ऐसा भी लगता है जैसा जमाना बीत गया।मैं तुमसे प्यार करता हूं।'

वहीं निक ने भी इस मौके पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे के सामने बैठ कर खाना एंजाॅय करते नजर आ रहे हैं। दोनों के पीछे बहता पानी दिख रहा है। इसके साथ विक ने कैप्शन में लिखा-हमें साथ रहते आज तीन साल हो गए। इस पर प्रियंक ने कमेंट में लिखा- पूछने के लिए शुक्रिया जान।

प्रियंका ने दिसंबर 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई थी। कपल ने राजस्थान के उम्मैद भवन में परिवार और दोस्तों के बीच सात फेरे लिए थे। 

Content Writer

Smita Sharma