क्यूट आलिया के साथ डिनर करने पहुंची देसी गर्ल प्रियंका, यूं खिलखिलाती आईं नजर

12/23/2017 1:56:05 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा भारत वापिस आ गईं हैं। वैसे वह जब भी देश लौटती हैं अपने बी-टाउन फ्रेंड्स से मिलना नहीं भूलतीं। हाल ही में प्रियंका की कुछ तस्वीरें सामने आईं जिसमें वह क्यूट आलिया भट्ट के साथ डिनर करने पहुंची।

इस दौरान दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग देखने को मिली। वैसे आलिया बॉलीवुड में सबकी अच्छी दोस्त हैं। उनकी सभी के साथ जबरदस्त ट्यूनिंग बैठती है। पिग्गी चॉप्स और आलिया भट्ट की ये बॉन्डिंग से लगता है कि वे बी-टाउन की नई बेस्ट फ्रेंड्स हैं।

इस दौरान प्रियंका व्हाइट और ब्लैक कलर की टॉप पहने हुए गजब ढा रही थी। वहीं आलिया ने भी हॉट दिखने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने ब्लैक कलर की टॉप पहनी थी जिसमें वह काफी क्यूट और ग्लैमरस दिख रही थी।

दोनों गाड़ी में बैठते हुए काफी मस्ती करते हुए नजर आईं। गाड़ी में बैठी प्रियंका हंसती नजर आईं. वह हंसी रोकने की बहुत कोशिश करती दिखीं।

देसी गर्ल की हंसी देखकर लगता है आलिया ने यकीनन कोई मजेदार जोक सुनाया होगा। तभी तो प्रियंका की हंसी थमती नहीं दिख रही। इतना ही नहीं प्रियंका फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आईं। 

<