मां प्रियंका की तरह है ''देसी गर्ल'' हैं नन्हीं मालती मैरी,जन्म के 7 महीने बाद पीसी ने दिखाया बेटी का चेहरा

8/12/2022 8:48:46 AM

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इसी साल सेरोगेसी के जरिए एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने। कपल ने अपनी लाडली का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। जन्म के लंबे समय बाद प्रियंका ने मदर्स डे पर मालती मैरी से फैंस को रूबरू करवाया था। इसके बाद ही वह अक्सर अपनी लाडो रानी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं हालांकि इन फोटोज में नन्हीं मालती मैरी के चेहरे को इमोजी से छिपाया हुआ था।

PunjabKesari

ऐसे में फैंस 'देसी गर्ल' की बेटी  का चेहरा देखने के लिए हर कोई बेताब है हालांकि एक्ट्रेस ने बताया था कि वह जल्द ही बेटी से रूबरू करवाएंगी। उन्होंने ऐसा किया भी। प्रियंका ने मालती मैरी के चेहरे से पर्दा उठाया लेकिन आधा। रक्षाबंधन के खास मौके पर पीसी ने मालती मैरी की क्यूट सी तस्वीर शेयर की जिसमें उसकी शक्ल दिखाई दे रही है। जैसी ही पीसी ने तस्वीर शेयर की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी होने लगी।

PunjabKesari

शेयर की तस्वीर में मालती मैरी व्हाइट कलर की  टी-शर्ट पहन रखी है। उस पर 'देसी गर्ल' लिखा हुआ है। हालांकि इसमें उसका पूरा चेहरा नजर नहीं आ रहा है। बस थोड़ा सा चेहरा, हाथ और पैर दिखाई दे रहे हैं। किसी ने उसे पकडा हुआ है और वह कैमरे की तरह देख रही है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने एक हैशटैग भी लिखा है- देसी गर्ल। अब इस फोटो को देखने के बाद फैन्स अपना प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari

कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजलेस के घर पर चिल करती हुई दिखाई दी थीं। यहां वह पति निक जोनस के साथ पूल में रिलैक्स मोड में थीं। इसके साथ ही उन्होंने खाने से लेकर लेट नाइट पार्टी तक की सभी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। 

PunjabKesari

बता दें कि प्रियंका और निक जोनास ने मदर्स डे के मौके पर अपनी बेटी को सोशल मीडिया पर इंट्रोड्यूस किया था। मालती जन्म के बाद करीब 100 दिन NICU में रही थी। कई सेलेब्स की तरह ही प्रियंका ने भी अपनी नन्हीं परी मालती मैरी चोपड़ा जोनास को दुनिया से दूर रखा है। कुछ दिन पहले ही उनकी मां डॉक्टर मधु मालती चोपड़ा ने हिंट दिया था कि मालती के पहले बर्थडे पर उसका चेहरा दिखाएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News