लंदन पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ा कोरोना प्रोटोकॉल, मौके पर पहुंची पुलिस

1/8/2021 10:01:45 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ लंदन में हैं। वह अपनी आने वाली फिल्म Text For You की शूटिंग के लिए लंदन में थीं। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के आने से लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया। ऐसे में वह भी लंदन में ही फंस गई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने लंदन में रहते हुए कोरोना का अहम रूल ब्रेक किया।

दरअसल, लंदन में कोरोना के खौफ को देखते हुए  सैलून और स्पा समेत कई दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया है लेकिन प्रियंका चोपड़ा और उनकी मॉम मधु चोपड़ा और उनके कुत्ते को बुधवार को एक आलीशान सैलून में देखा गया।

जिस वजह से पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस तौर पर सैलून में गई। हालांकि, उन्होंने कोई पेनल्टी नोटिस जारी नहीं किया। वहीं अगर रिपोर्ट की मानें तो वहां सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जोश वुड भी थे।

प्रियंका ने उन्हें यह बताते हुए दस्तावेज दिखाए कि उनकी फिल्म के लिए हेयर कलरिंग सेशन किया गया। प्रियंका चोपड़ा के प्रवक्ता ने भी इसी बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह उनकी एक फिल्म के लिए है जिसके लिए वह लंदन में शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि सैलून को  निजी तौर पर खोला गया था और ऐसा करते हुए सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया । 

रूल तोड़ने पर लगेगा 10000 पाउंड का जुर्माना 

दरअसल सोमवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने घोषणा की थी कि ब्रिटेन में एक बार फिर नेशनल लॉकडाउन लगेगाl जिसके चलते नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 10000 पाउंड का जुर्माना लगाया जा सकता हैl

काम की बात करें तो प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म Text For You की शूटिंग के लिए लंदन में मौजूद हैं। दिसंबर में कोरोना के नए स्ट्रेन के सामने आने के बाद लागू प्रतिबंधों के चलते उन्हें एक बार फिर से ही घर में ही रहना पड़ा था। इसके अलावा पीसी  जल्द ही राजकुमार राव के साथ द व्हाइट टाइगर में नजर आएंगी। यह फिल्म अरविंद अडिग की बुक व्हाइच टाइगर पर आधारित है। यह फिल्म 22 जनवरी को रिलीज हो रही है।

Smita Sharma