जब प्रियंका के साथ बंद कमरे में तौलिया लपेटे शाहिद ने की एेसी हरकत, फिर...

8/20/2017 6:41:14 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा की अफेयर के बारे में तो सबको पता ही है। इनके रिलेशन की खबरें काफी सुर्खियों में थी। 

कहा जाता है कि 25 जनवरी 2011 को सुबह साढ़े सात बजे जब इनकम टैक्स अधिकारियों ने प्रियंका के घर का दरवाजा खटखटाया तो तौलिया लपेटे शाहिद कपूर बाहर निकले। ऐसा पहली बार नहीं था शाहिद को अक्सर प्रियंका के घर आते-जाते देखा जाता था। 

एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने कहा कि उन्होंने शाहिद को अपने घर कॉफी के लिए इनवाइट किया था। इसी वजह से वह वहां थे। पहली बार प्रियंका और शाहिद की मुलाक़ात विशाल भारद्वाज की फिल्म कमीने के समय हुई। उस दौरान शाहिद का करीना कपूर से ब्रेकअप हो गया था। ऐसे में यह खबरें आने लगी थी कि प्रियंका और शाहिद जल्द शादी करने वाले है।

सूत्रों के मुताबिक तो शाहिद और प्रियंका ने गोवा में सगाई भी कर ली थी और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे। इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली फिल्म अंजाना-अंजानी में व्यस्त हो गई। जिसके बाद रनबीर कपूर के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी। फिर शाहिद से उनकी ब्रेकअप की खबरें भी आने लगी।