प्रियंका चोपड़ा ने UN General Assembly को किया संबोधित, दुनिया के हालातों पर जताई चिंता, बाेली- सब ठीक नहीं है

9/20/2022 11:18:49 AM

मुंबई. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दमदार पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। करोड़ों फैंस की रोल मॉडल बन चुकी प्रियंका  को अक्सर बड़े-बड़े इवेंट्स में भी स्पॉट किया जाता है, जहां वह अपनी स्टेटमेंट से सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। इसी बीच हाल ही में पीसी न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली को संबोधित करने पहुंची, जहां उन्होंने दुनिया के हालातों पर चिंता जताई। इस दौरान उन्होंने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई के साथ भी कुछ समय भी बिताया, जिसकी तस्वीरें भी इंटरनेट पर खूब छाई हुई हैं।

PunjabKesari

 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियोज और तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह मलाला यूसुफजई, अमांडा गोर्मन, सोमाया फारूकी और जूडिथ हिल के साथ बातचीत करती नजर आ रही है। उन्होंने पोस्ट में अमांडा गोर्मन की कही बात का जिक्र करते हुए लिखा, 'इन दो अद्भुत महिलाओं के साथ स्टेज शेयर करते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है।' इस फोटो को अमांडा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर लिखा, 'लव यू।' 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


वहीं, संबोधन में प्रियंका ने कहा, "हम आज अपनी दुनिया में एक ऐसे समय में एक महत्वपूर्ण बिंदु पर मिल रहे हैं जब वैश्विक एकजुटता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। दुनिया जलवायु संकट और कोविड -19 महामारी के विनाशकारी प्रभावों से संघर्ष कर रही है। जीवन और आजीविका को ऊपर उठाता है, क्योंकि संघर्ष, क्रोध, गरीबी, विस्थापन, भूख और असमानताएं उस अधिक न्यायपूर्ण दुनिया की नींव को नष्ट कर देती हैं।

PunjabKesari

 

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मैं इंडिया में पली-बढ़ी हूं, जहां बहुत सारी लड़कियों के लिए शिक्षा तक पहुंच एक चुनौती है, जैसा की दुनिया के कई अन्य हिस्सों में है, जहां बच्चे सीखना चाहते हैं, लेकिन ऐसा करने के लिए चुनौतियां होती हैं। मैं यकीन करती हूं कि एजुकेशन समानता, सामाजिक न्याय, सामाजिक परिवर्तन और लोकतंत्र की आधारशिला मात्र है।'


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News