Bigg Boss 16: ‘मुझे स्टैन हमेशा से...’ एमसी स्टैन की जीत पर प्रियंका चाहर चौधरी ने दिया ऐसा रिएक्शन!
2/13/2023 10:49:47 AM

मुंबई। टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 को अपना विनर मिल चुका है। बीते रवीवार को शो का ग्रैंड फिनाले हुआ। जहां, रैपर एमसी स्टैन को इस सीजन का विजेता घोषित किया गया। वहीं, शिव ठाकरे पहले और प्रियंका चाहर चौधरी दूसरी रनर-अप बनी। स्टैन के जीतने से उनके फैंस जितना खुश हैं, उतना ही प्रियंका के फैंस उनके हारने से निराश हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर चल रहे वोटिंग ट्रेंड्स के अनुसार प्रियंका सबसे आगे चल रही थीं। अब एक्ट्रेस ने अपनी हार पर रिएक्ट किया है।
प्रियंका चाहर चौधरी, बिग बॉस 16 को लेकर बेहद गंभीर थीं। एक्ट्रेस शो के पहले दिन से ही अपना 100 प्रतिशत दे रही थीं और जीतने की मजबूत दावेदारी रखती थीं। हालांकि, वो फिनाले में आकर भी ट्रॉफी हासिल न कर सकीं। अब एक्ट्रेस ने बिग बॉस 16 के विनर को लेकर रिएक्ट किया है।
प्रियंका चाहर चौधरी ने घर से बाहर आते ही मीडिया से बातचीत की। इस दैरान उनसे पूछा गया कि वे हारने पर कैसा महसूस कर रही है, जिसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘मैं बेहद खुश हूं और इंसान जितना लालच रखता है वैसा उसको कभी नहीं मिलता।’
एमसी स्टैन के जीतने पर प्रियंका ने कहा, “मुझे स्टैन हमेशा से अच्छा लगता था, उसकी एक अलग ही पर्सनेलिटी है। एमसी ने दुनिया से काफी अच्छा कनेक्शन बना लिया होगा, लोगो को शायद उसकी पर्सनैलिटी इतनी पसंद आई तभी आज ट्रॉफी उसके हाथ में हैं।”
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

स्कूलों को मिले 77 प्रधानाचार्य, आदेश जारी

Masik Shivratri: आज है साल 2023 का आखिरी मासिक शिवरात्रि व्रत, जानें मुहूर्त और खास उपाय

MP BREAKING: मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, उज्जैन दक्षिण से हैं विधायक...

नोएडा: समधी की हत्या मामले में फरार चल रहे 3 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार भी हुआ बरामद