बच्चों की तरह मां के हाथों से केक खाती दिखी प्रियंका, निक ने यूं सेलिब्रेट किया सास मधु का बर्थ-डे

6/18/2019 8:59:25 AM

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अन दिनों न्यूयाॅर्क में हैं। आए दिन उन्हें पति निक संग न्यूयाॅर्क में स्पाॅट किया जाता है। हाल ही में प्रियंका की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह मां मधु चोड़ा और निक जोनस के साथ दिख रही हैं। दरअसल,  सोमवार को प्रियंका की मां मधु का बर्थ डे था। प्रियंका ने मां बर्थ-डे बोस्टान में पति निक संग सेलिब्रेट किया।

इस दौरान की तस्वीरें प्रियंका ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह बच्चों की तरह अपनी मां के हाथ से केक खाती नजर आ रही हैं। प्रियंका की मां ने सोशल मीडिया पर डिनर की फोटो भी शेयर की है।

प्रियंका ने मां के हाथ से केक खाते हुए वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'बर्थ डे केक। मेरे फेवरेट।' इसके अलावा प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'बेस्ट बर्थ डे गर्ल। आई लव यू। मेरी ताकत बने रहने के लिए शुक्रिया।'

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' की शूटिंग खत्म की है। कुछ समय पहले प्रियंका मुंबई फिल्म की शूटिंग पूरी करने आई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर शूटिंग पूरी होने का पोस्ट भी शेयर किया था। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।  यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है।

यह 13 साल की सायशा चौधरी की कहानी है। जिसे 13 साल की उम्र में पल्मनरी फाइब्रोसिस बीमारी हो जाती है। जिसके बाद वह मोटिवेशनल स्पीकर बन जाती है। मगर वह कभी हार नहीं मानती है। 18 साल की उम्र में उनकी मौत हो जाती है। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।   
 

View this post on Instagram

Birthday cakes! My fav.. @madhumalati #familyfirst #travelbug

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

Smita Sharma