प्रियंका के बर्थडे की इनसाइड तस्वीरें वायरल, डीप नेकलाइन ड्रेस में मिसेज जोनस का दिखा बोल्ड लुक

7/20/2019 2:32:16 PM

लंदन: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार को अपना 37वां बर्थडे सेलिबर्टे किया। इस मौके पर प्रियंका पति निक जोनस के साथ मियामी में थीं। प्रियंका के बर्थडे पर उनकी मां मधु चोपड़ा और कजिन परिणीति चोपड़ा भी  मियामी पहुंचें। उनके बर्थडे की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 

बर्थडे पार्टी में प्रियंका शिमरी रेड ड्रेस में दिखीं। डीप की-होल नेकलाइन वाली इस ड्रेस में प्रियंका बेहद हॉट लग रही हैं। इस दौरान प्रियंका बर्थडे गर्ल का टियारा पहने हुए दिख रही हैं।

वहीं निक उनके साथ लाइट येलो शर्ट में दिख रहे हैं। तस्वीरों में साफ दिख रहा था कि देसी गर्ल अपने बर्थडे पार्टी को खूब एंजॉय कर रही हैं। प्रियंका का बर्थडे केक भी बेहद स्पेशल था।

पांच लेयर्स वाले इस केक को गोल्डन और रेड से सजाया गया था। जिसके ऊपर की तरफ प्रियंका का नेम टैग लगा था।

बता दें कि इससे पहले निक ने भी प्रियंका की इस बर्थडे ड्रेस में एक वीडियो शेयर की थी। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में वीडियो पोस्ट कर उस पर लिखा, 'बर्थडे गर्ल इन रेड'।

बता दें कि शादी के बाद प्रियंका का ये पहला बर्थडे था, जिसे खास बनाने में निक जोनस ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

प्रियंका के काम की बात करें तो वह जल्द ही बाॅलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। प्रियंका फिल्म 'स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं।

इस फिल्म में प्रियंका के साथ फराहन अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।

 

 

 

 

 

 


Smita Sharma