क्या अपनी शादी में किसी बॉलीवुड स्टार को न्योता नहीं देंगी प्रियंका चोपड़ा?

11/6/2018 12:31:54 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं अब प्रियंका की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। हाल ही में प्रियंका की शादी को लेकर एक खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो प्रियंका अपनी शादी में किसी भी बॉलीवुड स्टार को इनवाइट नहीं कर रही हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका और निक किसी भी बॉलीवुड स्टार को उनकी शादी में आमंत्रित नहीं करेंगे। वहीं इससे पहले ऐसी खबरें थी कि प्रियंका ने अपनी शादी के लिए सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, फरहान अख्तर और सिद्धार्थ रॉय कपूर को निमंत्रण देंगी लेकिन अब खबर है कि प्रियंका और निक जोनस की शादी में उनके करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। 

रिपोर्ट के मुताबिक, निक जोनस संगीत को खास बनाने के लिए स्पेशल प्लान बनाया है।प्रियंका-निक की शादी का संगीत 30 नंवबर को होगा. दोनों ने अपने संगीत के लिए परफॉर्मेंस तैयार की है. वहीं निक अपने ट्रूप के साथ संगीत में परफॉर्म करेंगे। ये परफॉर्मेंस 45 मिनट का होगा, जिसमें वह प्रियंका के लिए लव सॉन्ग गाएंगे। इवेंट ऑर्गनाइजर्स को इस स्पेशल परफॉर्मेंस के बारे में बता दिया गया है।''

इसके साथ ही दोनों एक नहीं, बल्क‍ि दो बार शादी करेंगे। एक बार शादी हिंदू और दूसरी बार क्रिश्च‍ियन रीति रिवाज से होगी। दोनों एक-दूसरे की धार्मिक आस्था का सम्मान करना चाहते हैं। जानकारी के अनुसार, 30 नवंबर से प्रियंका का शादी समारोह शुरू होगा। ये राजस्थान के जोधपुर में उमैद भवन में होगी हालांकि अभी प्रियंका या निक की ओर से इसकी पुष्ट‍ि नहीं हुई है।

Neha