निक के साथ जोधपुर पहुंची प्रियंका, फैंस ने किया जोरदार स्वागत

11/29/2018 7:56:42 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेर‍िकन स‍िंगर निक जोनस के साथ 2 और 3 नवंबर को शादी करने वाली हैं। वहीं अब दोनों जोधपुर पहुंच गई हैं। हाल ही में प्रियंका और निक की जोधपुर एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। 

हाथ जोड़कर फैंस फैंस का किया शुक्रिया अदा 

दोनों जैसे ही जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए फैंस और मीड‍िया की भीड़ जमा हो गई। फैंस ने इस क्यूट कपल का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। वहीं प्रियंका ने हाथ जोड़कर फैंस का शुक्रिया अदा किया। 

रॉयल अंदाज में होगी प्रियंका-निक की शादी, संगीत से लेकर मेहंदी तक जाने पूरी डिटेल्स


विदेशी फैमिली का दिखा देसी अंदाज

प्रियंका और निक के अलावा शादी में शामिल होने के लिए न‍िक जोनस के भाई जो जोनस और उनकी पार्टनर और हॉलीवुड स्टार सोफी टर्नर समेत कई मेहमान जोधपुर पहुंचे हैं। प्रियंका और निक की शादी दो रीति-रिवाजों हिंदू और क्रिश्चियन से होगी।  

शादी के लिए जोधपुर रवाना हुए प्रियंका-निक, एयरपोर्ट पर कपल का दिखा CUTE अंदाज

हाल ही में हुई गणेश पूजा में जोनस पर‍िवार इंड‍ियन अटायर में नजर आया। जोधपुर के लिए भी कपल सिंपल और कैजुअल लुक में नजर आया। सबसे खास बात ये देखने को मिली कि भारतीय परंपरा के र‍िवाजों को देखने के ल‍िए निक की विदेशी फैमिली ने देसी अंदाज अपनाया। 


जोधपुर में शाही अंदाज से होगी प्रियंका-निक की शादी 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने खबसूरत शहर जोधपुर को शादी के लिए चुना है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी में खास इंतजाम किए गए हैं। जोधपुर के सभी फंक्शन शाही अंदाज में किए जाएंगे। जोधपुर के उम्मेद भवन में हो रही रॉयल वेडिंग में चुनिंदा मेहमानों को ही बुलाया गया है। 

 


फोन लाने पर लगाई पाबंदी

दीपवीर की शादी की तरह प्रियंका निक की वेड‍िंग में आए मेहमानों के फोन लाने पर पाबंदी है। सूत्रों के मुताबिक प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए शादी में मेहमानों को फोन साथ नहीं लाने की र‍िक्वेस्ट की गई है।  

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो शादी के साथ-साथ प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में भी बिजी रही। उनकी सेट से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में थी। फिल्म के निर्देशक और निर्माता शोनाली बोस हैं। 'द स्काई इज पिंक'  में प्रियंका के अलावा 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम और फरहान अख्तर अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। प्रियंका की ये फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी और उनके माता-पिता की कहानी पर आधारित बायाग्रफिकल ड्रामा है। 


 

Neha