प्रियंका-निक की सगाई से खुश हुए बॉलीवुड स्टार्स, सेलेब्स ने एेसे दी बधाई

8/18/2018 6:38:53 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में अपनी रोका सेरेमनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर कर दी हैं। ऑफिशयल अनाउंसमेंट के बाद अब बॉलीवुड स्टार्स दोनों की बधाई दे रहे हैं। तस्वीरें देखने के बाद अब तय हो गया है कि प्रियंका चोपड़ा से जल्द ही मिसेज जोनस बन जाएंगी।

ऋतिक रोशन ने बधाई देते हुए लिखा- बहुत बहुत बधाई। इसके बाद प्रीती जिंटा ने भी प्रियंका को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों की पूजा के दौरान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, एक नए सफर के लिए शुभकामनाएं मेरे प्यारे प्रियंका और निक। तुम दोनों को बहुत सारा प्यार और खुशियां मिलें। हमेशा साथ रहना।

इन स्टार्स के अलावा सोफी चौधरी, रणवीर सिंह, श्रद्धा कपूर, इलियाना डिसूजा, ने भी दोनों को नए सफर की शुरुआत करने पर बधाई दी है। 

बता दें कि दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। इस दौरान प्रियंका यैलो कलर का सलवार-कुर्ता पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।

वहीं निक व्हाइट कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। रोका सेरेमनी में  अर्पिता ख़ान शर्मा, अनुषा दांडेकर, प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा भी इस फंक्शन में शामिल हुईं। 

Neha