ऐसा करने वाली पहली फिल्म बनी प्रियंका और फरहान अख्तर स्टारर ''द स्काई इज पिंक''
10/9/2019 7:33:32 PM
बॉलीवुड तडका टीम। प्रियंका चोपड़ा जोनास अपनी फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' के प्रमोशनल मोड़ पर हैं। भारत में अपनी अपकमिंग रिलीज़ को बढ़ावा देने के बाद एक्ट्रेस वेस्ट कंट्री में इसका प्रमोशन कर रही हैं। एक्ट्रेस ने एक नई अचीवमेंट हासिल करते हुए जिमी फॉलन के मशहूर चैट शो में 'द स्काई इज़ पिंक' को प्रमोट किया और ऐसा करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बना दिया।
क्वांटिको स्टार 'द स्काई इज पिंक' वैश्विक स्तर पर लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं और कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। प्रियंका अपने शो और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को प्रमोट करने के लिए पहले भी 5 बार शो में नज़र आ चुकी हैं, लेकिन यह पहली बार होगा जब वह किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए शो पर आएगी।
प्रियंका ने हाल ही में अमेरिकन एसोसिएशन के साथ भी पार्टनरशिप की और एनबीए को भारत लाईं। शोनाली बोस द्वारा निर्देशित, द स्काई इज़ पिंक मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी पर आधारित है जो एक बीमारी से जूझती है। हालांकि, 18 की एज में ही उनकी मृत्यु हो गई। फिल्म में प्रियंका, फरहान अख्तर, ज़ायरा वसीम और रोहित सराफ प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।