चंद्रयान 3 की मून पर लैंडिंग का सामंथा से लेकर अल्लू अर्जुन ने मनाया जश्न, प्रियंका चोपड़ा बोलीं- ये भारत के लिए गौरव का क्षण

8/24/2023 12:52:10 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 23 अगस्त को भारत का चंद्रयान 3 चंद्रमा पर लैंड कर चुका है। यह भारत के लिए एक बड़ा ऐतिहासिक दिन साबित हुआ, जिसका जश्न पूरा देश मनाता दिखा। देश के लोगों के साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी इसपर खुशी मनाते हुए वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देते नजर आए और सोशल मीडिया पर  अपने इमोशन शेयर करते दिखे। एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा से लेकर सामंथा रुथ प्रभु ने चंद्रयान की लैंडिंग पर पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की है।

 


सामंथा रुथ प्रभु ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लिखा, "एक बार फिर। हम चांद पर उतरे। बधाई हो @isro.in #Chandrayaan3।"

 

विजय देवरकोंडा ने ट्वीट किया, ""Those smilesss :) पूरे देश में खुशी और प्राउड है।

 

एक्टर अल्लू अर्जुन ने लिखा, "इसरो को बधाई। अंतरिक्ष की खोज में भारत के लिए प्राउट मोमेंट! #चंद्रयान 3 ने मून के साउथ पोल को स्पर्श कर लिया है, जिससे भारत यह अचीवमेंट हासिल करने वाला पहला देश बन गया है! जयहिंद ! #IndiaOnTheMoon."।

 

 

सुपरस्टार आर माधवन ने ट्वीट कर लिखा, "अचवीमेंट को डिटेल करने के लिए वर्डस नहीं हैं, जय हिंद, मेरा दिल प्राउड से भरा हुआ है ।  


वहीं, विदेश की धरती पर बैठी प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए लिखा- ये पूरे भारत के लिए गौरव का क्षण है।
 

Content Writer

suman prajapati