कोरोना से जंग हारे 91 साल के मिल्खा सिंह,प्रियंका से लेकर शाहरुख ने नम आंखों से दी ‘फ्लाइंग सिख’ को श्रद्धांजलि

6/19/2021 10:21:32 AM

मुंबई: पूर्व भारतीय लीजेंड स्प्रिंटर मिल्खा सिंह कोविड 19 से जंग हार गए हैं। कई दिनों से कोरोना से पीड़ित मिल्खा सिंह का शुक्रवार रात 11:30 बजे निधन हो गया है। उन्होंन 91 की उम्र में अंतिम सांस ली।  5 दिन पहले उनकी पत्नी निर्मल कौर का पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशंस के कारण निधन हो गया था। खुद अस्पताल में भर्ती होने की वजह से मिल्खा अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार भी नहीं कर पाए थे।

PunjabKesari

मिल्खा सिंह का चंडीगढ़ के PGIMER में 15 दिनों से इलाज चल रहा था। उन्हें 3 जून को ऑक्सीजन लेवल गिरने के कारण ICU में भर्ती कराया गया था। 20 मई को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।मिल्खा के जाने से बॉलीवुड सेलेब्स को भी बड़ा झटका लगा है। प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, रवीना टंडन, तापसी पन्नू समेत कई सेलेब्स ने मिल्खा के जाने के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए एक्टर शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'फ्लाइंग सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी मौजूदगी हमेशा हमारे साथ रहेगी। मेरी और लाखों लोगों की प्रेरणा रहें मिल्खा सिंह की आत्मा को शांति मिले।'

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- 'आपने हमारी पहली मुलाकात को काफी खास बना दिया था। मैं आपकी विनम्रता से प्रेरित हुई थी। आपने हमारे देश के लिए बड़ा योगदान दिया है। उनके परिवार को मेरी प्रार्थनाएं और प्यार।'

अक्षय कुमार ने लिखा- 'ये सुनकर बहुत दुख हुआ। ऐसा किरदार जिसे स्क्रीन पर न फिल्माने के लिए मुझे हमेशा दुख रहेगा। फ्लाइंग सिख ओम शांति।' 

 

रवीना टंडन ने लिखा- 'मेरे लिए आपसे मिलना बहुत बड़ी बात थी। आप हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। जब भी हमें प्रेरित होने की जरूरत होगी, भाग मिल्खा भाग हमारे कानों में गूंजेगा। ओम शांति।'

 

तापसी पन्नू ने ट्वीट कर लिखा-'और वो उड़ गए।'

 

राहुल बोस श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- 'भारत और खेल जगत के लिए कितना बुरा दिन है। जितना वक्त मैंने मिल्खा सर के साथ बिताया है। मैं हमेशा उनके दृढ़ संकल्प और उदारता को ही देखता था। एक प्रेरणादायक समय। आत्मा को शांति मिले।'

 

अनुपम खेर ने लिखा- 'अपने आपको मिल्खा सिंह समझता है क्या? जब कोई शख़्सियत एक मुहावरा बन जाए तो वो उनकी महानता का प्रतीक बन जाता है।मुझे एक दो बार मिल्खा सिंह जी से मिलने का सौभाग्य मिला था।बहुत कम लोगो में ऐसी उदारता देखने को मिलती है।वो हर आयु के लिए प्रेरणा का प्रतीक थे और रहेंगे। ओम शांति!' इन सेलेब्स के अलावा निर्देशक मधुर भंडारकर, एक्टर जावेद जाफरी, अगंद बेदी ने भी मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि दी।' 

PunjabKesari

बता दें कि मिल्खा सिंह की लाइफ पर भाग मिल्खा सिंह फिल्म बनी है। फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था। फरहान के अलावा फिल्म में सोनम कपूर भी लीड रोल में थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News