पुराने प्यार का आमना-सामना ! एक ही फ्लाइट से मुंबई पहुंचे प्रियंका-अक्षय! मगर अलग-अलग गेट से की एग्जिट

11/1/2022 12:38:05 PM

मुंबई: मंगलवार सुबह बी-टाउन के कई स्टार्स एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुए। इस लिस्ट में  ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। खबरों के मुताबिक दोनों ही एक ही फ्लाइट से एक ही टाइम पर मुंबई पहुंचे थे हालांकि अक्षय और प्रियंका ने अलग-अगल गेट से एयरपोर्ट से एग्जिट की थी।

अक्षय और प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो प्रियंका फर्टेबल डेनिम कैरी किया था।

डेनिम-ऑन-डेनिम लुक में प्रियंका स्टाइल क्वीन लग रही थीं। प्रियंका 3 साल बाद मुंबई लौटी हैं ऐसे में घर वापसी की खुशी उनके चेहरे साफ दिख रही थीं। 

अक्षय कुमार 

वहीं खिलाड़ी कुमार यानि एक्टर अक्षय कुमार की बात करें तो वह ब्लैक लॉन्ग हूडी के साथ ब्लैक लूज ट्राउजर कैरी किया था। अक्की ने कैप से लुक को पूरा किया था। इसके साथ ही उन्होंने बैगपैक कैरी किया था।  

प्रियंका और अक्षय कुमार बेशक एक ही टाइम पर एयरपोर्ट से निकले थे लेकिन उनकी एग्जिट अलग-अलग गेट से हुई थी इस वजह से पैपराजी उनकी एक-साथ तस्वीरें क्लिक नहीं कर पाए।

कभी अफेयर्स के थे चर्चे

टिनसेल टाउन में कभी अक्षय और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की अफवाहसुर्खियों में रहती थी। खबरों के मुताबिक दोनों की नजदीकियां साल 2003 में आई फिल्म 'अंदाज' के दौरान बढ़ी थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। 2004 में आई फिल्म 'ऐतराज़' में भी यह जोड़ी नज़र आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय की वाइफ ट्विंकल खन्ना को जब अपने पति के कथित अफेयर के बारे में पता चला था।

दोनों के बीच काफी लड़ाई-झगड़ा भी हुआ था। ख़बरों की मानें तो ट्विंकल ने ही अक्षय को यह सख्त हिदायत देते हुए अपनी कसम दिलवाई थी कि वो आज के बाद कभी भी प्रियंका चोपड़ा के साथ काम नहीं करेंगे। यही वजह है कि अक्षय ने 2005 में आई फिल्म 'वक्त : रेस अगेंस्ट टाइम' के बाद फिर कभी प्रियंका के साथ काम नहीं किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की हाल ही में ‘राम सेतु’ फिल्म रिलीज हुई है हालांकि फिल्म की ओपनिंग ठीक ठाक रही थी लेकिन अब कमाईं के मामले में ये पिछड़ रही है।

वहीं प्रियंका के वर्क फ्रटं की बात करें को देसी गर्ल को आखिरी बार द 'मैट्रिक्स रिसर्सेक्शन्स' में देखा गया था। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो पीसी हाॅलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास  कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट की फिल्म जी ले जरा है। 

Content Writer

Smita Sharma