चर्चा में है बेटी मालती मैरी संग प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें, नन्हीं परी संग सकून भरे पल बिता खिल उठा एक्ट्रेस का चेहरा

8/22/2022 8:47:17 AM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी मदरहुड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं।  उन्होंने इस साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी जोनास चोपड़ा का वेलकम किया। मदर्स डे पर एनआईसीयू में 100 से ज्यादा दिन बिताने के बाद वह घर आई थीं।

इसके बाद से ही प्रियंका अपनी नन्हीं परी के साथ जमकर समय बिता रही हैं। वह बेटी संग बिताए लम्हों की तस्वीरें आए दिन फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में पीसी ने मालती मैरी के साथ वीकेंड एंजाॅय किया जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। 

पहली तस्वीर में प्रियंका बेटी संग सेल्फी लेती दिख रही हैं। उन्होंने मालती मैरी की सीने से लगाया है। जहां पीसी कैमरे की तरफ देख मुस्कुरा रही हैं। वहीं उनकी बेटी ता चेहरा कैमरे की तरफ नहीं हैं। लुक की बात करें तो प्रियंका व्हाइट  शर्ट और ऑलिव ग्रीन शॉर्ट्स पहने हुए थीं। मालती ने सफेद फ्रॉक और सिर पर हेयरबैंड पहना हुआ था।

दूसरी तस्वीर क्लोजअप है जिसमें मालती मैरी मां प्रियंका के चेहरे पर अपने नन्हें पैर रखे थीं। तस्वीर में मालती मैरी अपने पैर पर ला धागा पहने नजर आ रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "लव लाइक नो अदर। इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी लगाई है।  फैंस मां बेटी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

इससे पहले प्रियंका ने इंस्टा स्टोरी पर मालती मैरी की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में मालती मैरी अपनी नानी( प्रियंका की मौसी किरण माथुर) की गोद में नजर आईं थीं । इस दौरान मालती की चूड़ियां और पायल ने सबका ध्यान खींचा था।  प्रियंका ने मालती कीकी तरफ से तस्वीर को कैप्शन दिया था-लव यू छोटी नानी।

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंकाआखिरी बार अमेरिकी फिल्म द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स में देखा गया था। उनके आनेवाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो एंडिंग थिंग्स इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी में नजर आएंगी। इसके अलावा वह  फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में भी नजर आएंगी। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट हैं। 

Content Writer

Smita Sharma