खुद को सिंगल कहने वाले प्रियांक ने कबूला अपना इश्क, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

1/3/2018 6:09:56 PM

मुंबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 में बीते हफ्ते पहले प्रियांक शर्मा घर से बेघर हो गए। बाहर आकर उन्होंने अपनी पर्सनल ज़िन्दगी के बारे में काफी कुछ बातें बताई। इतना ही नहीं उन्होंने इस बात को कबूल किया है कि वो अपनी दोस्त और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट बेनाफ्षा सूनावाला से प्यार करते है।

हाल ही में अपने इंटरव्यू में प्रियांक बताया कि शो में आने से पहले उनकी गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल से उनका ब्रेकअप हो गया था। वहीं बेनाफ्षा ने तो प्रियांक को अपना भाई ही बना दिया था। शो में बेनाफ्शा और प्रियांक एक दुसरे के काफी नज़दीक आये थे। don शो में आने के पहले से ही अच्छे दोस्त थे। दोनों की दोस्ती धीर-धीरे दोस्ती से बढ़कर नजर आ रही थी। बिग बॉस में दिख रहा था कि बेनाफ्शा प्रियांक को पसंद करने लगी हैं और वो बार बार प्रियांक से इस बारे में बात भी करती थी। वहीं, बेन के आउट होने के बाद प्रियांक ने हिना खान को बताया था की वो उन्हें पसंद करते है। 

बता दें कि बिग बॉस के घर के अन्दर प्रियांक ने अपनेकई अफेयर्स के बारे में हिना खान और लव त्यागी को काफी कुछ कहा था लेकिन शो से बाहर आने के बाद प्रियांक ने अपने आप को सिंगल करार दिया है।