पहले बेड पर एक साथ सोए, अब बाथरुम में साथ दिखे प्रियांक-बेनाफशाह

11/16/2017 3:58:27 PM

मुंबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में पुनीश और बंदिगी का रोमांस बरकरार है। लेकिन इस घर में एक और मया कपल इस लिस्ट में शामिल हो गया है। इन दिनों प्रियांक और बेनाफशाह भी घर में ऐसी हरकतें करते दिख रहे हैं। जो बाकी घरवालों को अनकंफर्टेबल कर रहा है। 

हाल ही के एपिसोड में ये दोनों एक ही बेड पर सोते दिखे थे। यह मामला टॉक ऑफ द हाउस भी बना। सभी घरवाले आपस में दोनों के हमबिस्तर होने की चर्चा करते दिखे। बिग बॉस के एक अनसीन वीडियो में पुनीश बंदिगी के बाद प्रियांक और बेन को साथ में बाथरूम के अंदर देखा गया है।

दरअसल, बेन के आकाश से बात करने पर प्रियांक उनसे नाराज थे। पिछले हफ्ते बेन और आकाश की गंदी लड़ाई हुई थी। लेकिन अब दोनों एक-दूसरे से अच्छे से बात कर रहे है। यह बात प्रियांक को नागवार गुजरी। जिसके बाद वह बेन से गुस्सा होकर बाथरूम में चले गए। बेन भी प्रियांक को मनाने के लिए उनके पीछे-पीछे बाथरूम चली गई। हालांकि उन्होंने वॉशरूम का दरवाजा बंद नहीं किया।

बेन को कहते सुना गया कि प्रियांक बाहर आ जाओ, मैं दरवाजा बंद नहीं करूंगी, नेशनल टीवी पर यह अच्छा नहीं लगेगा। हालांकि ये दोनों एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं लेकिन सभी घरवालों को शक है कि इनके बीच कुछ तो पक रहा है। जिस दिन इन दोनों को साथ में सोते देखा गया, तब से सभी को इनके बीच खिचड़ी पकने का भरोसा हो गया है। विकास ने प्रियांक से कहा भी कि तुम बेन के साथ क्यों सोए। घर में सब बातें बना रहे हैं कि तुम्हारे बीच कुछ हुआ है। तुम दोनों के बाहर पार्टनर हैं। जिसपर प्रियांक ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। हम दोनों सिर्फ दोस्त हैं।