जोधपुर के इस शाही वेन्यू में होगी प्रियंका-निक की शादी, एक दिन का किराया जान खुल जाएंगी आंखें

11/16/2018 5:19:58 PM

मुंबई: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मंगेतर निक जोनस के साथ अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वहीं अब प्रियंका की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। प्रियंका और निक की शादी की रस्में 30 नवंबर से शुरू हो जाएंगी।

दोनों 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। कहा जा रहा है कि प्रियंका अपनी जुड़े अपने देश से बहुत प्यार करती है साथ ही वो भारत की खूबसूरती और संस्कृति को भी दुनिया के सामने लाना चाहती हैंय़ ऐसे अपनी लाइफ के सबसे बड़े सेलिब्रेशन को वो किसी और देश में कर ही नहीं सकती। 

प्रियंका और निक ने अपने वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए जिस महल को चुना है उसमें उन्‍हीं पत्‍थरों का इस्‍तेमाल किया गया है जो आगरा के ताज महल में लगे हैं। इस महल में 22 कमरे और 42 स्वीट्स हैं।

 

इसके अलावा यहां फैमिली म्‍यूजियम, बैंक्‍वेट हॉल, लाइब्रेरी, बॉलरूम इंडोर स्विमिंग पूल, टेनिस ओर मार्बल स्‍क्‍वैश कोर्ट्स भी हैं। इस पैलेस में एक रूम का किराया 34 हजार से 5 लाख है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में प्रियंका और निक अपने रिश्ते को शादी का नाम देने जा रहे हैं। इसके साथ ही इस वेन्यू की काफी सारी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं जिन्हें देखने के बाद साफ है कि ये शादी रॉयल थीम पर होने वाली है।

इस शादी में 1500 से 2000 मेहमानों के शामिल होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि भारत के अलावा प्रियंका और निक अमेरिका में भी वहां के रीति रिवाजों और कानून के हिसाब से शादी करेंगे।

बता दें कि प्रियंका इन दिनों दिल्ली में अपनें आने वाले प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। ऐसे में माना जा रहा कि वह शादी के बाद ही निक के साथ विदेश जाएंगीं।

 

 

Neha