ये हॉट मॉडल हैं करिश्मा कपूर के Ex-हसबैंड की तीसरी पत्नी, कर रहे थे कई सालों से डेट

2/21/2018 11:39:02 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रिया सचदेव आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रिया  2017 में उस वक्त चर्चा में आईं जब उन्होंने एक्ट्रैस करिश्मा कपूर के पति से दूसरी शादी कर ली। प्रिया मॉडल रह चुकी हैं।

उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ एक एड फिल्म की थी और तनीषा मुखर्जी व उदय चोपड़ा की 'नील एंड निक्की' में भी काम किया था। प्रिया लंदन स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स की स्टूडेंट भी रह चुकी हैं।

प्रिया सचदेव संजय कपूर की तीसरी पत्नी हैं। 13 अप्रैल 2017 को बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर से प्रिया ने दिल्ली में तीसरी शादी की थी।

बताया जाता है कि करिश्मा कपूर ने संजय के साथ अपनी शादी में आई समस्याओं की वजह प्रिया सचदेव को बताया था। करिश्मा ने अपने केस में शि‍कायत की थी कि प्रिया उनके घर में रहती हैं जिससे उनको मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ती है।

वैसे संजय कपूर से प्रिया सचदेव की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी बिजनेसमैन विक्रम चटवाल से हुई थी। बेहद धूमधाम से हुई शादी ज्यादा नहीं टिक पाई। इस शादी से प्रिया को एक बेटी भी है। वहीं करिश्मा से दूसरी शादी करने वाले संजय की प्रिया से तीसरी शादी है।