आंख मारने के बाद अब लड़के को ATTITUDE दिखाती नजर आईं नेशनल क्रश प्रिया

4/16/2018 2:16:46 PM

मुंबई: नेशनल क्रश प्रिया प्रकाश वारियर की इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रही हैं। दरअसल, ये एक चॉकलेट ब्रांड का ऐड हैं, जिसमें प्रिया एटीटयूड दिखाती नजर आ रही हैं। IPL 2018 सीजन पर बेस्ड इस ऐड में प्रिया स्टेडियम में बैठी दिख रही हैं। कुछ ही दूरी पर क्रिकेटर्स प्रैक्टिस कर रहे हैं। जब प्रिया के पास बॉल आती है, तो एक क्रिकेटर उनसे बोलता हैं:- बॉल प्लीज, जबाव में प्रिया बोलती हैं- मैं फेंकी हुई चीज नहीं उठाती। जिसके बाद क्रिकेटर बोलता हैं- बड़ा एटीटयूड हैं और प्रिया जवाब में कहती हैं कि हां फ्री का हैं। 

 

A post shared by priya prakash varrier (@priyapvarrier_) on

 

बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर की पहली फिल्म इस साल वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई थी। ये एक मलयाली फिल्म थी, जिसका नाम 'ओरू अदार लव' था। इस फिल्म के 26 सेकंड के वीडियो से इंटरनेट पर सनसनी फैला दी थी, और रातोंरात देश भर में लोकप्रिय हो गईं। वीडियो में उनकी आंखों के इशारों ने उन्हें पॉपुलर बनाया था। प्रिया के फेमस होने की वजह से ही उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके फॉलोअर्स की संख्या 54 लाख पहुंच चुकी है। कथित तौर पर प्रिया एक इंस्टाग्राम पोस्ट के आठ लाख रु. तक चार्ज करती हैं। 

Punjab Kesari