स्विमिंग पूल के पास खूबसूरत पोज देती नजर आई प्रिया प्रकाश, फैंस बोले- ''तुमसे प्यार हो गया''

8/1/2018 3:10:01 PM

मुंबई: इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश की हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई है। ये तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की है। इसमें वह स्विमिंग पूल के पास खड़ी नज़र आ रही हैं।

 

इस दौरान उन्होंने यैलो कलर की ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही है। उन्होंने अपने बालों में फूल भी लगाया है। प्रिया ने ये तस्वीरें दो दिन पहले शेयर की हैं, लेकिन इतने कम समय में ही उनकी तस्वीरों पर 7 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं।

 


यही नहीं प्रिया की इन खूबसूरत तस्वीरों को देख फैंस कमेंट कर रहे हैं कि उन्हें प्रिया से प्यार हो गया है। प्रिया प्रकाश अपने एक वीडियो के वायरल होने से रातों-रात मशहूर हो गई थीं। फिल्म के एक सीन में प्रिया नैन मटकाती नज़र आई थीं जिसके बाद लोगों ने वीडियो को खूब पसंद किया था।

 

Konika