प्रिया प्रकाश रेड-व्हाइट साड़ी में लग रही है बेहद खूबसूरत , नए लुक की तस्वीरें आई सामने

8/30/2018 1:44:00 PM

मुंबई: इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) अक्सर अपनी अदाओं की वजह से सुर्खियां बटौरती रहती हैं। हाल ही में प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसमें वह व्हाइट और रेड कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है। पहली बार प्रिया का ऐसा देसी अंदाज सामने आया है। प्रिया का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

 


बता दें कि केरल में बाढ़ से जूझ रहे पीड़ितों की मदद के लिए भी प्रिया प्रकाश ने अपना हाथ बढ़ाया था। प्रिया ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में एक लाख रुपए की राशि दान की थी लेकिन इसके बाद से ही वो ट्रोल हो गईं।

 

 

एक तरफ जहां लोग उनके इस काम को प्रेरणा की तरह देख रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोग उन्हें रकम बता कर मदद करने पर ट्रोल कर रहे हैं। प्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इंस्टा पर उनके 6.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

 

 

यह संख्या फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुल फॉलोअर्स की संख्या से कहीं ज्यादा हैं। प्रिया की पहली फिल्म 'ओरू अदार लव' 14 सितंबर 2018 को रिलीज होने वाली है। 

 

 

Konika