नेशनल क्रश प्रिया प्रकाश बिना मेकअप के दिखती है इतनी अजीब, वीडियो आई सामने

3/24/2018 5:10:36 PM

मुंबई: नेशनल क्रश प्रिया प्रकाश वारियर को एक 26 सेकंड के वीडियो ने रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था। अब उनका एक वीडियो और वायरल हो रहा है जो एक फैनसाइट पर रिलीज किया गया है और प्रिया प्रकाश उस वीडियो में बहुत ही सिंपल अंदाज में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखकर कहीं भी ऐसा नहीं लग रही है कि यही वही लड़की है जिसे आज पूरा देश उसकी आंखों के इशारे की वजह से जानता है।

यह प्रिया प्रकाश की लोकप्रियता ही है कि उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 50 लाख क्रॉस कर चुकी है। यही नहीं, खबरें तो यहां तक आई हैं कि वे अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए आठ लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस पर कोई कमेंट नहीं आया है लेकिन यूथ में प्रिया की पॉपुलैरिटी को देखते हुए, यह कोई असंभव भी नहीं लगता।

बता दें कि प्रिया का जन्म त्रिशूर (केरल) में हुआ था। रातों-रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाने वाली प्रिया फिलहाल त्रिशूर के विमला कॉलेज में बी-कॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं। 'ओरू अदार लव' में भी प्रिया ने स्टुडेंट का किरदार निभाया है। उनकी ये फिल्म मार्च में रिलीज हो चुकी है, अब उनके नए प्रोजेक्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

@nivethaathomasfb - 😍😍😍 @priya.p.varrier ❣️👌🏼

A post shared by ⓃⒾⓋⒺⓉⒽⒶⓉⒽⓄⓂⒶⓈ ⒻⒷ 💥 (@nivethaathomasfb) on

Punjab Kesari