प्रिया प्रकाश ने करवाया फोटोशूट, गॉर्जियस लुक कर देगा मदहोश

9/11/2018 12:32:58 PM

मुंबई: इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश वारियर अक्सर अपनी अदाओं की वजह से सुर्खियां बटौरती रहती हैं। हाल ही में प्रिया ने Vanitha मैग्जीन के लिए फोटोशूट करवाया। इन तस्वीरों में प्रिया का नया ही लुक देखने को मिला।

 

 

तस्वीरों में प्रिया रेड ड्रेस पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं। प्रिया की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। प्रिया का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।  

 

 

 

प्रिया 18 साल की हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वैसे प्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

 

 

उनकी कातिलाना अदाओं के लोग दीवाने हैं। प्रिया की एक झलक के लिए लोग बेताब रहते हैं। उनका इंस्टाग्राम उनकी बोल्ड तस्वीरों से भरा पड़ा है।  

 

 

बता दें कि प्रिया अपने एक वीडियो के वायरल होने से रातों-रात मशहूर हो गई थीं। फिल्म के एक सीन में प्रिया नैन मटकाती नजर आई थीं जिसके बाद लोगों ने वीडियो को खूब पसंद किया था।

Neha