प्रिया प्रकाश ने इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिएक्टिवेट, फैंस को सताई चिंता

5/17/2020 4:23:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मलयालम फिल्म 'उरु अदार लव' के एक वीडियो क्लिप से रातों रात चर्चा में आई एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वरियर के चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। खबर है कि प्रिया ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट को डिएक्टिवेट कर दिया है, लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसके पीछे भी कोई खास वजह नहीं हैं।


सुत्रों के मुताबिक, प्रिया के इंस्टाग्राम से डिएक्टिवेट करने का कोई खास कारण नहीं है। वो सोशल मीडिया से थोड़ा समय ब्रेक लेना चाहती थी। हालांकि एक सुत्र का कहना ये भी है कि प्रिया जल्द ही दोबारा वापसी करेंगी। बता दें प्रिया प्रकाश इंस्टाग्राम पर काफी फेमस थी। उनके इंस्टा पर 70 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स थे।


बता दें प्रिया प्रकाश तब काफी फेमस हो गईं थी जब उनकी एक मलयालम फिल्म 'उरु अदार लव' का एक वीडियो क्लिप खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में प्रिया आंख मारती हुई नजर आई थीं। इसमें एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन्स को खूब पसंद किया गया था। 


काम की बात करें तो प्रिया आगामी हिन्दी फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। फिल्म का ट्रेलर काफी विवादों में रहा। जानकारी के मुताबिक ये फिल्म एक्ट्रेस श्रीदेवी के जीवन पर आधारित है। फिल्म में एक्ट्रेस अरबाज खान के साथ नजर आएंगी।

Edited By

suman prajapati