इंटरनेट पर सनसनी मचाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर ने एक ही दिन में बनाया रिकॉर्ड

2/13/2018 7:12:12 PM

मुंबईः वैलेंटाइन वीक में सोशल मीडिया पर एक लड़की और लड़के की वीडियो क्लिप जमकर वायरल हो रही है। पूरी दुनिया मलयालम एक्ट्रैस प्रिया की आंखों की दीवाने हो चुकी हैं। करीब 25 सेकंड के इस वीडियो में पहले लड़का लड़की को आंख मारता है। बाद में लड़की भी आंखों के इशारे से ही जवाब देती है।

वीडियो क्लिप एक मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' के गाने का है। 

बता दें मलयाली फिल्म 'ओरू अडार लव' से डेब्यू कर रहीं प्रिया इसी फिल्म के एक गाने की छोटी सी क्लिप से रातोंरात स्टार बन गईं। पिछले 2-3 दिनों में सोशल मीडिया पर यह नाम और इससे जुड़ा चेहरा इतना वायरल हुआ है कि शायद ही अब कोई इससे अनजान हो। 

फिल्म 3 मार्च 2018 को रिलीज़ होनी है। मगर इस सबके बीच आपने क्या वह गाना पूरा सुना है? जितनी प्रिया की वह क्लिप वायरल हुई है, उतना ही वह गाना भी।

स्कूली दिनों पर बने 'मानिकया मलराय पूवी' गाने को यूट्यूब पर अब तक करीब 94 लाख बार देखा गया है। इस गाने को लिखा है जब्बार ने और आवाज़ दी है विनीत श्रीनिवासन ने।

देंखे वीडियो