प्रिया प्रकाश को लेकर करण-साजिद के बीच छिड़ी जंग, इस फिल्म से कर सकती हैं बॉलीवुड में एंट्री़

3/18/2018 5:27:17 PM

मुंबई: मलयालम एक्ट्रैस प्रिया प्रकाश वारियर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। प्रिया अपनी आखों के कातिलाना इशारों से रातों रात स्टार बन गईं। हाल ही में प्रिया को लेकर करण जौहर और साजिद नाडियाडवाला के बीच जंग छिड़ गई है। 

सूत्रों के मुताबिक प्रिया ने अभी तक किसी भी बॉलीवुड फिल्ममेकर के प्रोजेक्ट को स्वीकार नहीं किया है। ऐसे में यह देखना होगा कि वह किस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री लेंगी।

बताया जा रहा है कि करण प्रिया को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में लेना चाहते हैं जबकि साजिद किसी और फिल्म में। ऐसे में प्रिया क्या फैसला लेंगी यह तो वक्त ही बताएगा। 

बता दें कि प्रिया मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' से डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म के गाने का 26 सेकेंड का वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि उन्हें नेशन क्रश तक कहा जा रहा है।

प्रिया की इस वीडिया ने कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को पीछे छोड़ दिया था। वीडियो में प्रिया आंखों से प्यार का ऐसा इजहार करती हुई नजर आ रहीं थी जिसे देखकर पूरी दुनिया उनकी दीवानी हो गई थी। यहां तक की कई स्टार्स प्रिया के एक्सप्रेशन को कॉपी करते हुए नजर आए। 

Punjab Kesari