पॉपुलर होने के बाद इतनी बदल गई है प्रिया प्रकाश, एक एड शूट के ले लिए इतने करोड़

7/10/2018 12:49:26 PM

मुंबई: इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश की हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई थी। ये तस्वीरें उनके लेटेस्ट एड शूटिंग की थी। इस दौरान वह लैमन कलर की ड्रेस में नजर आई। क्या आप जानते है इस एक एड की प्रिया ने कितने करोड़ में डील साइन की थी। जानकारी के लिए बता दें कि इस एड का प्रिया ने 1 करोड़ रुपए लिया है। 

PunjabKesari

 

एक वेबसाइट से बात करते हुए एक सूत्र ने बताया, प्रि‍या प्रकाश ने शुक्रवार सुबह एक एड शूट को अंजाम दिया। इस शूट के लिए काफी निगरानी देखने को मिली, क्योंकि ये एक नेशनल एड है इसलिए। हमें बताया गया कि इस नेशनल एड के शूट के लिए प्रि‍या प्रकाश ने करीब 1 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की है, जो कि एक न्यूकमर के लिए बहुत बड़ी रकम है।'

 

PunjabKesari

 

इससे पहले प्रिया प्रकाश अपने इंस्टाग्राम पर प्रमोशन के लिए हर पोस्ट के 8 लाख रुपए चार्ज करने के लिए खबरों में छाई रही थीं। बता दें इंस्टाग्राम पर प्रिया प्रकाश के 60 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। प्रिया प्रकाश की फिल्मों में एंट्री की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिया ने दो फिल्में साइन की हैं। इस बात की खूब चर्चा हो रही है कि प्रिया रोहि‍त शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' में अहम किरदार में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा वो दूसरी फिल्म कौन सी है जिसे प्रिया ने साइन कि‍या है फिलहाल उसके नाम का खुलासा नहीं हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News