काफी सलोणा..शहबजादे को बाहों में लिए प्रिया मलिक ने लुटाया प्यार,मां-बेटे की तस्वीर ने जीता सबका दिल

4/17/2024 4:17:26 PM

मुंबई:  मां-बेटे का रिश्ता बहुत ही प्यारा और खास होता है। मां अपने बेटे को कभी दुखी नहीं देखना चाहती। बी-टाउन में हमें ऐसी कई मां-बेटे की जोड़ियां मिल जाएंगी जो एक-दूसरे पर अपनी जान छिड़कती हैं। वहीं अब इस लिस्ट में बिग बाॅस 9 फेम प्रिया मलिक का नाम जुड़ गया है।

 

प्रिया मलिक मिस्कैरेज जैसे दर्द को झेलने के बाद मार्च महीने में प्रिया मलिक की सूनी गोद भरी। प्रिया मलिक के घर नन्हें शहजादे की किलकारी गूंजी जिसका नाम उन्होंने जोरावर साहिब सिंह बख्सी रखा। हाल ही में प्रिया ने अपने लाडले के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर की।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priya Malik 🌻 प्रिया मलिक (@priyasometimes)

 

इस तस्वीर में प्रिया सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं। वह अपने  लाडले को बाहों में लिए उस पर खूब प्यार लुटा रही हैं। तस्वीर के साथ प्रिया ने लिखा-काफी सलोणा। फैंस प्रिया की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priya Malik 🌻 प्रिया मलिक (@priyasometimes)

इससे पहले प्रिया ने फैमिली की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने अपने लाडले को पहली बार फैंस के साथ रूबरू करवाया था।  बता दें कि साल 2022 में करण और प्रिया शादी के बंधन में बंधे थे। 2023 में प्रिया मिसकैरेज हो गया था क्योंकि यह एक अनियोजित प्रेग्नेंसी थी। प्रिया ने 24 मार्च को बेबी बॉय को जन्म दिया।


 

Content Writer

Smita Sharma