पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक को लेकर विवादों में फंस सकते हैं अक्षय कुमार

9/25/2019 11:22:41 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल खबरें हैं कि अक्षय कुमार अजमेर के राजा पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक में नज़र आने वाले हैं। हर बार की तरह इस बार भी इतिहास पर बन रही फिल्म पर विवाद होना शुरू हो गया है। 

पूर्व दस्यु सरदार मलखान सिंह का कहना है कि 12वीं सदी के अजमेर के राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर फिल्म बना रहे एक्टर व निर्माता अक्षय कुमार को उस फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। अन्यथा वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। 


उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार को अपनी फिल्म में पृथ्वीराज के सामंत और मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में स्थित गढ़ कुंडार के किले की स्थापना करने वाले महाराज खेत सिंह को नहीं भूलना चाहिए और कहानी में उन्हें भी उचित स्थान दिया जाना चाहिए। वह मंगलवार को वृन्दावन में मंदिरों के दर्शन के लिए आए थे।         


उन्होंने कहा कि अगर इन सुझावों का पालन नहीं किया गया तो वह फिल्म के रिलीज पर रोक के लिए अदालत में जा सकते है।   

Pawan Insha