''नच बलिए'' में आते ही फूट-फूट कर रोने लगे प्रिंस-युविका, ऐसे शुरू हुई थी कपल की लव स्टोरी

7/22/2019 11:45:19 AM

मुंबई: रियालिटी शो 'नच बलिए 9' का आगाज हो गया। शुक्रवार को इस शो का ग्रैंड प्रीमियल हुआ है। इस बार की थीम एक्स या करंट जोड़ी है। शो की सारी जोड़ियों के चेहरे से नकाब हट गए हैं।' नच बलिए सीजन 9' में शादी के बाद प्रिंस नरूला और युविका चौधरी एक साथ बतौर कंटेस्टेंट नजर आए। प्रिंस और युविका की शो में मुंह दिखाई होते ही दोनों फूट फूटकर रोने लगे। जिसकी वजह प्रिंस के भाई का देहांत है।

प्रिंस के छोटे भाई रुपेश नरूला की हाल ही में कनाडा में समुद्र में डूबने की वजह से निधन हो गया। इस बारे में खुद उनकी पत्नी युविका चौधरी ने शो के प्रोड्यूसर और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जानकारी दी। इस बारे में सुनकर न केवल सलमान खान को दुख हुआ, बल्कि शो में मौजूद कई लोगों की आंखें नम हो गईं। हालांकि, इन सब कारणों के बावजूद प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने शो में दमदार एंट्री की थी, जिसे देखकर होस्ट मनीष पॉल ने भी उनकी हिम्मत की सराहना की थी। इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान भी प्रिंस अपने भाई को याद करते हुए इमोशनल हो गए थे और अपने आंसुओं को नहीं रोक पा रहे थे।


 

इस शो से हुई थी कपल की लव स्टोरी

प्रिंस और युविका की मुलाकात रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 9' के दौरान हुई थी। उस वक्त ऐसा कहा जा रहा था कि इन दोनों का रिश्ता सिर्फ दिखावा है क्योंकि प्रिंस इस शो के दौरान ही 'बिग बॉस' की दूसरी कंटेस्टेंट नोरा फतेही के साथ काफी समय बिताते हुए नजर आए थे। 

 

प्रिंस और नोरा की बढ़ती नजदीकियां कही न कही युविका और प्रिंस के रिश्ते को झूठा साबित कर रही थीं। वहीं इस घर में युविका ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई। इसी शो के दौरान प्रिंस ने सभी घरवालों और दर्शकों के सामने टीवी पर ही युविका को प्रपोज किया था जिसके बाद से दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि युविका के बेघर होते ही नोरा फतेही की घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई और प्रिंस और युविका का रिश्ता धूमिल होता हुआ दिखाई देने लगा।

 

नोरा फतेही से प्रिंस की बढ़ती नजदीकियां सभी को यह सोचने पर मजबूर कर रही थीं कि प्रिंस और नोरा कहीं न कहीं एक दूसरे से प्यार करते हैं। लेकिन इसके बाद एक बार फिर युविका की घर में एंट्री हुई। युविका के घर में जाते ही चीजें बदलने लगीं और युविका कही न कही प्रिंस और नोरा के रिश्तों पर सवाल उठाते लगी थीं। 

2018 में की थी शादी

प्रिंस और युविका ने 12 अक्टूबर 2018 में शादी रचाई थी। कपल की शादी का जश्न 3 दिन तक चला। इस शादी में प्रिंस और युविका के दोस्त और परिवार वालों का जमावड़ा दिखाई दिया। शादी के बाद यह पहला मौका है जब युविका और प्रिंस किसी रियलिटी शो में एक साथ दिखाई देंगे।

 

View this post on Instagram

Reposted from @princenarula_shivam (@get_regrann) - 💔 #rip Rupesh bhai 💔 Swipe 👉 to watch full video . . #staystrongprivika 🙏 @princenarula bhai @yuvikachaudhary bhabhi @beingsalmankhan . . #princeyuvikanarula #yuvikaprincenarula . . #princenarula #yuvikachaudhary #nachbaliye9 #nachbaliye #privikaforever #privikafever #salmankhan #beingsalmankhan - #regrann

A post shared by Prince Yuvika Narula (@vaishali_privika) on

Smita Sharma