प्रिंस नरूला के बर्थडे पर पत्नी युविका चौधरी ने दिया सरप्राइज, वायरल हुईं सेलिब्रेशन की तस्वीरें

11/24/2020 3:10:42 PM

मुंबई.  टीवी के मशहूर एक्टर प्रिंस नरूला का आज बर्थडे है। 24 नवंबर को प्रिंस अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर उनके फैंस और स्टार्स देर रात से ही उन्हें शुभकामानाएं दे रहे हैं। एक्टर के 30वें बर्थडे को खास बनाने के लिए उनकी वाइफ युविका चौधरी भी कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। युविका पति के बर्थडे पर उन्हें बेहद ही प्यार सरप्राइज दिया है, जिसकी वीडियोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।


युविका ने प्रिंस नरूला के बर्थडे पर उन्हें सरप्राइज पार्टी दी। इस बर्थडे पार्टी ने उनके कई दोस्त भी शामिल हुए। प्रिंस ने युविका के साथ केक काटा और खूब एन्जॉय किया।

इस दौरान प्रिंस ब्लैक कलर टी शर्ट और जॉगर्स में नजर आ रहें है। वहीं युविका एक मोनोक्रोम पोल्का डॉट ड्रेस में बहुत खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इस दौरान दोनों में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।


बता दें प्रिंस और युविका टीवी के एक जाने-माने कपल हैं। टीवी के रियलिट शो बिग बॉस में दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था और बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी दोनों का रिलेशनशिप बर्करार रहा।  साल 2018 में प्रिंस और युविका एक दूसरे संग शादी के बंधन में बंध गए।  दोनों की शादी काफी धूमधाम से हुई थी। 

Parminder Kaur