बेबी प्लानिंग को लेकर बोले प्रिंस नरूला- जब कोई गुड न्यूज होगी तो हम आपको जरूर बताएंगे

4/30/2021 9:26:17 PM

मुंबई. 'बिग बॉस 9' फेम एक्टर प्रिंस नरूला और एक्ट्रेस युविका चौधरी की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों की मुलाकात बिग बॉस के दौरान हुई थी। फिर दोनों में प्यार हो गया और 2018 में दोनों ने शादी कर ली। फैंस उनसे बेबी प्लानिंग को लेकर सवाल करते रहते थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रिंस ने इस पर खुलकर बात की है।

PunjabKesari
प्रिंस ने कहा- ऐसी कोई गुड न्यूज होगी तो हम आपको पक्का बताएंगे। अभी के लिए हम दोनों ही यह सोचते हैं कि बेबी की प्लानिंग तब करनी चाहिए जब मैं बहुत ज्यादा काम नहीं कर रहा हूं और ज्यादातर समय युविका के साथ बिता रहा हूं। अभी दो साल काम करना है इसके बाद बेबी को लेकर प्लानिंग करेंगे, जिससे लिविंग की कॉस्ट अच्छी हो जाए।"

PunjabKesari
बता दें पिछले साल 2020 में युविका चौधरी की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आईं थीं, जो एक अफवाह थी। कपल अक्सर सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। फैंस उन्हें खूब पसंद करते हैं। 'बिग बॉस 9', 'नच बलिए 9', 'रोडीज' और 'स्प्लिट्सविला' जीतने के बाद प्रिंस नरूला का नाम जाना-माना बन गया। प्रिंस 'बढ़ो बहू' और 'नागिन 3' में भी दिखाई दिए थे। जिसमें उनका छोटा रोल था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News