हनीमून मनाने गए प्रिंस-युविका का दिखा रोमांटिक अंदाज, वायरल हो रही है तस्वीर

10/25/2018 5:27:52 PM

मुंबई: रियलिटी शो बिग बॉस-9 के विनर प्रिंस नरूला 13 नवंबर को युविका चौधरी के साथ शादी में बंधन में बंधे गए हैं। इनकी हल्दी से लेकर शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई।

बीते दिनों प्रिंस और युविका मालदीव में हनीमून के लिए रवाना हो गए हैं। इस क्यूट कपल ने मालदीव से रोमांटिक तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की हैं। 

हाल ही में एक बार फिर इस क्यूट कपल की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें दोनों बैठे हुए बातें करते नजर आ रहे हैं। प्रिंस और युविका के इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

इस तस्वीर में युविका रेड कपल की ड्रेस पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं प्रिंस ब्लू शर्ट पहने कूल अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इस क्यूट कपल  की रोमांटिक केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों हनीमून के दौरान काफी खुश लग रहे हैं। 

बता दें कि युविका और प्रिंस की मुलाकात साल 2015 में टीवी शो 'बिग बॉस 9' में हुई थी। इसके बाद दोनों ने 'स्पील्टसविला एक्स' में दिखे। अब वह 'एमटीवी लव स्कूल' के तीसरे सत्र की एक कड़ी में दिखेंगे।

प्रिंस को रिएलिटी शोज का किंग माना जाता है। 2015 में रोडीज के 12वें सीजन को जीतने के बाद रोडीज एक्‍स2 का ‘अल्‍टीमेट राउडी’ का खिताब भी अपने नाम किया था। 

'

Neha