क्या Bigg Boss के विनर Prince Narula ने कर ली सगाई?

1/10/2018 12:26:33 AM

मुंबईः कई रिएलिटी शो अपने नाम करने के बाद टीवी एक्टर प्रिंस नरूला ने अपनी गर्लफ्रेंड युविका चौधरी के साथ सगाई कर ली है। आ रही खबरों के मुताबिक 2017 में प्रिंस और यूविका ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने रिश्ते को एक स्टेप आगे बढ़ा लिया है। प्रिंस के इंस्टाग्राम पर बने एक फैन पेज में एक वीडि‍यो में इस बात का जिक्र किया जा रहा है।

 

लगता है साल 2018 सेलेब्स की शादी के नाम रहेगा। इस लिस्ट में नया नाम शामिल हुआ है 'बिग बॉस 9' के विनर प्रिंस नरूला और उनकी गर्लफ्रेंड युविका चौधरी (जो 'बिग बॉस' में उनकी को-कंटेस्टेंट भी रही हैं) का। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की सगाई साल भर पहले फरवरी 2017 में हो चुकी है और अब वे शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। बता दें सोशल मीडिया पर युविका का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वो अपनी उंगली छुपा रही हैं और उनकी फ्रेंड बार-बार उनसे अपनी रिंग फिंगर दिखाने की डिमांड कर रही हैं। माना जा रहा है कि इस फिंगर में युविका ने प्रिंस की दी हुई अंगूठी पहनी है। इसलिए वो उसे छुपा रही हैं। माना जा रहा है कि ये सहेली एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट किश्वर मर्चेंट हैं। हालांकि, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो है जिसमें उनकी उंगली में अंगूठी साफ दिखाई दे रही है। वैसे, दोनों का इंस्टाग्राम अकाउंट एक-दूसरे की फोटोज से भरा हुआ है।

 

खबरों के मुताबिक इस साल जून-जुलाई तक ये कपल शादी के बंधन में बंध सकता है। कहा यहां तक जा रहा है कि प्रिंस ने मुंबई में एक अपार्टमेंट खरीद लिया  है, जहां वे शादी के बाद युविका के साथ रहेंगे।