शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुए प्रिंस-युविका, हाथों में हाथ थामें सामने आई रोमांटिक तस्वीरें

10/16/2018 5:34:59 PM

मंबई: टीवी एक्टर प्रिंस नरुला और युविका चौधरी हमेशा के लिए एक-दूसरे को हो गए हैं। दोनों की शादी पंजाबी रीति रिवाजों के साथ हुई।

 

 

हाल ही में ये कपल शादी के बाद पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान प्रिंस जहां ब्लू शर्ट और डैनिम में थे वहीं युविका व्हाइट-ग्रे सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थी। इस समय दोनों हाथों में हाथ थामें दिखे। 

 

 

बता दें कि प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की लव स्टोरी सलमान खान के शो बिग बॉस से शुरू हुई थी।

 

 

 

बिग बॉस के घर में रह प्रिंस ने मजाक में युविका को प्रपोज किया था। इसके बाद युविका ने प्रिंस के प्रपोज को ठुकरा दिया था। लेकिन बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद यह दोनों एक दुसरे से मिले और अफेयर फिर शुरू हुआ। 

 

 

 

Konika