प्रिंस चार्ल्स के लिए खास तैयार हुई इलेक्ट्रिक जगुआर, कीमत जान लगेगा झटका

9/4/2018 10:36:04 AM

मुंबईः ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स को लेकर हाल ही में एक खबर सामने आई है। दरअसल,  प्रिंस चार्ल्स ने टाटा मोटर्स की जगुआर आई-पेस खरीदी है जो शाही परिवार की पहली इलेक्ट्रिक कार है।

 

 

प्रिंस चार्ल्स के लिए इसे खास आर्डर पर उनके लिए तैयार किया गया है। खबरों के मुताबिक चार्ल्स को जगुआर आई-पेस की चाबी अगले सप्ताह सौंपी जाएगी। इसकी कीमत 54,97,233.99 (60,000 पाउंड) है।

 

 

प्रिंस चार्ल्स के कहने पर इस कार को उनका पसंदीदा नीला रंग दिया गया है. साथ ही ये मॉडल दूसरे खरीदारों के लिये उपलब्ध नहीं होगा।

 

 

चार्ल्स पर्यावरण को लेकर जागरूक हैं और बिजली की बचत के लिये शाही महल में सौर पैनल भी लगवा चुके हैं और कम ऊर्जा वाले बल्ब का उपयोग करते हैं। जगुआर जल्द ही शाही कारों के बेड़े में शामिल होगी, जिसमें रोल्स-रॉयस, बेंटले और रेंज रोवर जैसे कारें पहले से शामिल हैं।

 

 

Neha